आधा दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित, ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रर्दशन

आधा दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित, ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रर्दशन 

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

सहसवान। भीषण गर्मी में विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है जिससे किसानों की फसलें सूख रही हैं। फसल सूखने से गुस्साऐ किसानों ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र जरीफनगर पहुंच विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में पिछले कई दिनों पहले आई आंधी बारिश के बाद से विद्युत आपूर्ति चरमराई हुई है जिससे गुस्साऐ किसानों ने विद्युत उपकेंद्र जरीफनगर पहुंच प्रर्दशन किया और जेई पर अभ्रदता का आरोप लगाया है। साथ ही किसानों का आरोप है कि विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है उनकी फसलें सूख रही हैं और उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। जिसके संबंध में उच्च अधिकारियों को भी फोन के माध्यम से अवगत कराया गया है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।भीषण गर्मी में विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है जिससे किसानों की फसलें सूख रही हैं। फसल सूखने से गुस्साऐ किसानों ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र जरीफनगर पहुंच विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post