पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री किया भडाफोड़,भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद, दो को भेजा जेल
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
सहसवान-एसएसपी द्वारा जनपद में अपराध पर अंकुश व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत सहसवान थाना क्षेत्र के ग्राम जखूपुर के जंगल में पुलिस ने मुखविर की सूचना पर छापेमारी करते हुए अवैध शस्त्र का पुलिस ने भडाफोड करते हुए पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को दबोच लिया पुलिस ने मौके से अवैध शस्त्र तथा बने व अधबने अवैध असलाह बरामद कर आरोपियों को पुलिस थाने ले नाम पता पुछने पर एक ने अपना नाम ओमपाल पुत्र हाकिम निवासी ग्राम कुकरइया सहसवान व दूसरे ने अपना नाम मिहीलाल पुत्र छेदालाल निवासी ग्राम जखूपुर थाना सहसवान बताया पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया देसी रायफल व तमंचे चलते फिरते ग्राहकों को तलाश कर बेचने का काम कर परिवार का पालन पोषण करते है दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया
