कार में सवार होकर पहुंचे दो अज्ञात बदमाश दिनदहाड़े बीसी पॉइंट से दो लाख रुपए की नकद रकम से भरा बैग लेकर हुए रफू चक्कर घटना से क्षेत्र में दहशत, नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बदमाशों ने दी चुनौती वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आला अफसर के साथ घटनास्थल का किया दौरा

कार में सवार होकर पहुंचे दो अज्ञात बदमाश दिनदहाड़े बीसी पॉइंट से दो लाख रुपए की नकद रकम से भरा बैग लेकर हुए रफू चक्कर

घटना से क्षेत्र में दहशत, नवागंतुक  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बदमाशों ने दी चुनौती

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आला अफसर के साथ घटनास्थल का किया दौरा

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

सहसवान। बदायूं मेरठ राज्य मार्ग के मध्य थाना गुजरिया क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम कोल्हाई एक बीसी पॉइंट से कार में सवार होकर पहुंचे तो बदमाश दिनदहाड़े संचालक का दो लाख रुपए की नकदी से भरा हुआ बैग उठाकर रफू चक्कर हो गए दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशो ने घटना को अंजाम देकर नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को चुनौती दी है   मामले को जब तक बीसी संचालक समझ पाता तब तक देर हो चुकी थी कार से पहुंचे बदमाश घटना के बाद कार मैं ही बैठकर रफू चक्कर हो गए बीसी संचालक ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों को दी आनन फानन में नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अधीनस्थों के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और वीसी संचालक से मामले की जानकारी हासिल की मौके पर ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थों का घटना का तत्काल पर्दाफाश करने के निर्देश दिए दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।जानकारी के मुताबिक बदायूं मेरठ मार्ग पर स्थित ग्राम कोल्हाई मैं बैंक ऑफ़ बडौदा का ग्राहक सेवा केंद्र स्वामी विपिन कुमार यादव पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी रसूलपुर कला थाना जरीफ नगर द्वारा चलाए जा रहा है बताया जाता है विपिन कुमार यादव ने दो लाख रुपए की नकदी से भरे हुए बैग को केंद्र में ही रख दिया तथा केंद्र स्वामी अपने कार्यों में व्यस्त हो गया की इसी बीच एक स्विफ्ट कार आकर आकर रुकी जिसमें दो लोग सवार थे आते ही उपरोक्त लोगों ने केंद्र स्वामी विपिन कुमार यादव का नोटों से भरा हुआ बैक उठाकर रफू चक्कर हो गए जब तक विपिन कुमार यादव समझ पाता तब तक देर हो चुकी थी घटना की जानकारी विपिन कुमार यादव ने थाना अध्यक्ष मुजरिया को दी थाना अध्यक्ष ने मामले की जानकारी अपने आला अफसर को देकर घटनास्थल पर पहुंच गई इसी बीच जानकारी मिलते ही नवागंतुक  पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश सिंह पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम मोहन सिंह अधीनस्थों के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचते ही केंद्र संचालक विपिन कुमार यादव से मामले की जानकारी हासिल की तथा घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बात की वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थों को घटना का तत्काल पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई है वहीं बदमाशों ने नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर खुलेआम चुनौती दी है। बताया जाता है घटना का पर्दाफास करने के लिए एसओजी टीम को लगाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post