सहसवान रेंज के क्षेत्र मालपुर ततेरा में वन महोत्सव मनाया गया छात्रों और ग्रामीणों को बांटे गए पेड
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
सहसवान। सहसवान वन रेंज के क्षेत्र मालपुर ततेरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में वन विभाग महोत्सव मनाया गया।समारोह को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार त्यागी ने कहा कि एक पेड़ की परवरिश करने के लिए 7 साल लगते तब जाकर ऑक्सीजन देता है ।जैसा कि इस साल गर्मी अधिक पड़ने के कारण पेड़ कम होने की भी वजह रही हैसाथ ही पर्यावरण दूषित भी होता नज़र आ रहा है पेड़ो के कटान की यही स्थिति रही तो आने वाले समय में तापमान 56 डिग्री पहुंच सकता है। इस कारण से पेड़ लगाओ और जिंदगी बचाओ अभियान के तहत ग्राम प्रधानों को फ्री पेड़ दिए जाते है । जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे हर साल की तरह इस साल एक जुलाई से सात जुलाई तक अधिक से अधिक पेड़ लगाए।समारोह के मुख्य अतिथि के दहगवां के ब्लॉक प्रमुख भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र गुप्ता रहे। उन्होंने ने कहा कि जल ही जीवन है।जब क्षेत्र में अधिक से अधिक पेड़ लगेगे तो पर्यावरण संतुलन भी बना रहेगा उन्होंने ने जनता से एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की।उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों और ग्रामीणों को पेड़ वितरित किए गए।
