समाधान दिवस में अचानक पहुंची मंडलायुक्त तथा पुलिस महानिरीक्षक बरेली मंडलायुक्त ने समाधान दिवस में सुनी शिकायतें अचानक अधिकारियों के पहुंचने से तहसील परिसर में मचा हड़कंप



समाधान दिवस में अचानक पहुंची मंडलायुक्त तथा पुलिस महानिरीक्षक बरेली मंडलायुक्त ने समाधान दिवस में सुनी शिकायतें

अचानक अधिकारियों के पहुंचने से तहसील परिसर में मचा हड़कंप

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

बदायुँ । सहसवान तहसील सभागार में उप जिला अधिकारी प्रेमपाल सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस अपने निर्धारित समय से प्रारंभ हो गया अपराह्न 12:00 के लगभग अचानक मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार की गाड़ियों के काफिले ने जैसे ही तहसील परिसर में प्रवेश किया कर्मचारियों में हड़कंप मच गया मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने समाधान दिवस में पहुंचकर समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना तथा अधीनस्थों को समय अवधि में शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए इस दौरान मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने पुरानी शिकायतों के निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ताओं से मोबाइल पर फीडबैक लेते हुए शिकायतों के सही निस्तारण पर संतोष व्यक्त किया ।

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल लगभग 40 मिनट तक समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना तत्पश्चात मंडलायुक्त शिकायतें सुनने के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार के साथ बाढ़ से प्रभावित होने वाले तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ बाढ़ की प्रबंधन व्यवस्था को देखने के उद्देश्य से रवाना हो गई उन्होंने बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्र का भ्रमण किया तथा प्रबंधन व्यवस्था तथा बाढ़ के समय होने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से इस संदर्भ में बातचीत की अधीनस्थों को निर्देश दिए कि वह बाढ़ आने से पूर्व बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्र में व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से चौकस रखें इस दौरान उन्होंने मार्गो एवं बाढ़ से कटान होने वाले स्थान को चिन्हित करने के भी निर्देश दिए तथा कहा किसी भी कीमत पर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसलिए समय है अगर क्षेत्र में व्यवस्थाओं में कोई कमी रह गई है तो बाढ़ आने से पूर्व उन्हें दुरुस्त कर लिया जाए।

समाधान दिवस में 20 शिकायते शिकायतकर्ताओं ने दर्ज कराई मंडला युक्त सौम्या अग्रवाल ने पूर्व में समाधान दिवस में शिकायत शिकायतकरता द्वारा की गई शिकायतों के विभागीय अधिकारियों द्वारा किए गए निस्तारण के उपरांत उन्होंने शिकायती पत्र में दर्ज शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर पर शिकायतों के निस्तारण के संबंध में फीडबैक लिया जिससे मंडलायुक्त शिकायतों के निस्तराण में पूर्ण रूप से शिकायत निस्तारण करने वाली विभाग प्रमुखों से संतुष्ट दिखाई दी।

समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी पुलिस कर्मवीर सिंह खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार पूर्ति निरीक्षक भदेश्वर आनंद नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सहित कई विभागों के विभाग प्रमुख एवं अधीनस्थ उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post