रेत के अवैध उत्खनन पर नहीं लग रही रोक, माफिया के हौसले बुलंद.पुलिस नहीं उठा रही कोई कदम
ब्यूरो तबरेज़ खान
सहसवान थाना सहसवान के ग्राम भगतानगला खनन माफियाओं का हौसला इस कदर बुलंद है कि दिन हो या रात माहभा नदी का लगातार सीना चीरते रहते हैं. ग्रामीण भले ही उनको रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कदम नहीं उठा रही है.
बदायूं एसएसपी बनने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि कानून व्यवस्था का राज और बेहतर होगा और माफियाओं की कमर तोड़ी जा सकेगी, लेकिन बदायूं (badaun) में इसका उल्टा ही देखने को मिल रहा है. एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह के रहते समय खनन माफियाओं के खिलाफ जिस तरह से ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई थी. अब एक बार फिर से खनन माफिया एक्टिव हो गए हैं. बदायूं सहसवान तमाम थाना क्षेत्रों से जो वीडियो आ रही हैं वह बता रही हैं कि बदायाँ में किस स्तर पर अवैध खनन चल रहा है.
थाना सहसवान के कस्बा भक्त नगला गांव से रात के अंधेरे में जो वीडियो आई है, उससे यह पता चल रहा है कि बदायूं में कानून का राज नहीं रहा है. खनन माफिया माहभा नदी का सीना चीर कर रात में अवैध खनन कर रहे हैं और ग्रामीण भले ही उनको रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ना तो पुलिस नजर आ रही और न ही खनन विभाग.पुलिस नहीं उठा रही कोई कदम
साथ ही प्रशासन को भी यह सब नजर नहीं आ रहा है. इससे साफ होता है कि बदायूं पुलिस निजाम बदलते ही पूरी तरह बेखौफ है, उन्हें अपने नए एसएसपी का भी बिल्कुल खौफ नहीं है. खनन माफियाओं का हौसला इस कदर बुलंद है कि वह दिन हो या रात, सहसवान माहभा नदी का लगातार सीना चीरते रहते हैं. वायरल वीडियो में भी नजर आ रहा है किस तरीके से माहभा नदी के एक किनारे से लेकर पानी के बीच धार में ट्रैक्टर में बालू और रेत भरकर वह दूसरे किनारे आते हुए दिख रहे हैं. वहीं थाना सहसवान क्षेत्र में मार्गो पर अवैध बालू से भरे दौड़ रहे ट्रैक्टर ट्रालियों की वीडियो भी सामने आई है. सहसवान सीमा से खनन कर उत्तर प्रदेश में भारी मात्रा में चंबल की बालू लेकर खनन माफिया पहुंच रहे हैं.
