बदायूँ पुलिस में उथल-पुथल: कई दरोगा और हेड कांस्टेबल के तबादले एसएसपी ने 5 दरोगा समेत 66 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

बदायूँ पुलिस में उथल-पुथल: कई दरोगा और हेड कांस्टेबल के तबादले

एसएसपी ने 5 दरोगा समेत 66 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

बदायूं। एसएसपी ने बृहस्पतिवार की रात पांच दरोगा समेत 66 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। साथ ही पूर्व में किए गए कुछ हेड कांस्टेबल के तबादले निरस्त कर दिए।दरोगा भोजराज सिंह को थाना वजीरगंज, सत्यवीर सिंह को प्रभारी चौकी रिसौली और अनोज कुमार को थाना फैजगंज बेहटा भेजा गया है। यह अब तक पुलिस लाइन में थे। वहीं हितेश आजाद को अलापुर से हटाकर सदर कोतवाली भेजा गया है। पूर्व में प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन से थाना फैजगंज बेहटा भेजा गया था,अब उन्हें वहां से हटाकर थाना मुजरिया भेजा गया है। इसके अलावा 61 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post