एक दिन की सीओ बनी कक्षा 6की छात्रा इफफत फातिमा


एक दिन की सीओ बनी कक्षा 6की छात्रा इफफत फातिमा

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

सहसवान:-सरकार द्वारा चला जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज- 5 के तहत बुधवार को सर सैयद जूनियर हाई स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा इफफत फातिमा को एक दिन का सीओ बनाया गया। इस दौरान छात्रा ने सीओ की कुर्सी पर बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनी।वही मौजूद सीओ ने छात्रा को समझाते हुए बताया कि फरियादों की समस्या सुनकर उनका निस्तारण कैसे किया जाता है।सीओ आफिस पहुंचने के बाद छात्रा को सीओ की कुर्सी पर बिठाया गया। जबकि उसके बाद छात्रा ने सीओ ऑफिस में फरियादियों की समस्याएं सुनी। सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह ने छात्रा को सांकेतिक सीओ बनाया।मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कक्षा 6 की छात्रा इफफत फातिमा को एक दिन सीओ की कुर्सी पर बैठकर नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया। एक दिन की सीओ बनी इफफत फातिमा ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके संबंध में निर्देश भी दिए।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह ने सांकेतिक सीओ बनी इफफत फातिमा को पुलिसिंग व्यवस्था, एफ आई आर प्रणाली और कार्यालय डाक की विस्तार से जानकारी दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post