जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कराया सुनिश्चित महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें सदस्य महिला आयोग ने की जनसुनवाई, विद्यालय, आंगनवाड़ी केन्द्र, महिला बैरक व चिकित्सालय का किया निरीक्षण

जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कराया सुनिश्चित

महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें

सदस्य महिला आयोग ने की जनसुनवाई, विद्यालय, आंगनवाड़ी केन्द्र, महिला बैरक व चिकित्सालय का किया निरीक्षण

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

बदायूँ:- मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग संगीता जैन द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा महिलाओं की सुगमता के दृष्टिगत जनपद बदायूँ में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु महिला जनसुनवाई का आयोजन पी0डब्लू0डी गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा, पॉक्सो से सम्बन्धित सहित कुल 07 शिकायती प्रार्थना पत्र जनसुवाई के अन्तर्गत प्राप्त हुये। जिसमें मा0 सदस्या द्वारा उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण व समस्याओं के समाधान किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये गये।मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग संगीता जैन ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए गुणवत्ता परक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं।जन सुनवाई के उपरान्त मा0 सदस्य द्वारा प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन बदायूँ का निरीक्षण करते हुए बालक व बालिकाओ से बातचीत करके विद्यालय का निरीक्षण किया गया जिसमें साफ सफाई सही पायी गयी तथा बच्चों से मिड डे मील के भोजन के बारे के पूछा गया। जहॉ पर समस्त व्यवस्था सामान्य पायी गयी तदोउपरान्त महिला चिकित्सालय में मा0 सदस्या द्वारा बुधवार को जन्मी कन्याओं को वेबी किट वितरण कर कन्या जन्म उत्सव की बधाई दी तथा कन्या की माताओं से वार्ता कर उनको मुख्यमंत्री कन्या सुमगला योजना का लाभ लिये जाने हेतु आवेदन कराने को प्रेरित किया गया।मा0 सदस्य द्वारा विकास खण्ड जगत के पडौऊआ में संचालित आगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चो का अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओ का गोदभराई का कार्यक्रम सम्पादित किया गया तथा जिला कारगार बदायूँ में महिला बैरक में महिला बंदियों से वार्ता कर उनका हाल-चाल लिया गया तथा मा0सदस्या द्वारा महिलाओं को फलो का वितरण किया गया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी न्यायिक नोडल अधिकारी कल्पना जायसवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला परियोजना अधिकारी विशेष शर्मा, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेन्टर, जिला प्रोबेशन कार्यालय का समस्त स्टाप उपस्थित रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post