सहसवान में गुटखा पान मसाला की कालाबाजारी चर्म पर 5 वाले 6 से 15 रू तक में बिक रहे हैं

सहसवान में गुटखा पान मसाला की कालाबाजारी चर्म पर 5 वाले 6 से 15 रू तक में बिक रहे हैं 

सहसवान ब्यूरो 

सहसवान। उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग की ओर से गुटखा पान मसाला फैक्ट्री निर्माताओं की निगरानी में टेक्नोलॉजी का असर शुरू हो गया है और अब इन सभी का उत्पादन भी देखा जा रहा है। फैक्टरियों में उत्पादन कम हो गया है, जिससे बाजार में पान मसाला गुटखा की आवक कम हो गई है। व्यापारिक बाज़ार में ब्लैक मार्केटिंग की शुरुआत हुई।बाजार में पांच रुपये वाले गुटखा पान मसाला छह से सात रुपये तक का दिया जाता है, जबकि 10 रुपये वाले हिस्से का दाम 15 रुपये तक पहुंच जाता है। इसमें आपके पसंदीदा शौकीनों की जेब पर असर दिख रहा है। बाजार के गुटखा व्यापारी का कहना है कि जब तक निर्माता फर्म से माल की आपूर्ति नहीं होगी, तब तक काला बाजारी होती रहेगी।गुटखा थोक व्यापारी अपने गोदाम से अपने गुप्त गोदाम से ऊंचे धर्मों पर गुटका बेचा जा रहा है जिससे नगर में इसकी खूब चर्चा हो रही है इसका असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। अब देखना यह है कि इन लोगों पर कब करवाई प्रशासन की ओर होगी कब करेगा प्रशासन इन लोगों पर कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाईl


Post a Comment

Previous Post Next Post