उझानी में मानकपुर पुलिया पर दो बाइकों की जबरदस्त भिडंत में तीन घायल, एक की हालत गंभीर
बदायूं ब्यूरो तबरेज़ खान
उझानी। थाना उझानी क्षेत्र के बरेली - मथुरा हाइवे पर मानकपुर की पुलिया पर दो बाइको की जबरदस्त भिडंत में एक बाइक पर सवार बदायूँ सदर कोतवाली क्षेत्र के जामा मस्जिद का रहने वाला 25 वर्षीय आदिल पुत्र बाबू अब्बासी व नहार खां सराय का रहने वाला 22 वर्षीय शानू पुत्र शफी अहमद व दूसरी बाइक चला रहा थाना उझानी क्षेत्र के बसोमा गांव का रहने वाला 25 वर्षीय जहीर अहमद पुत्र महबूब शाह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस द्वारा उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने जहीर अहमद की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया । वहीं आदिल और शानू को जिला अस्पताल रैफर किया है।

