सहसवान कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद आए दिन होती रहती हैं चोरियां
पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम पुलिस बनी लोगों में चर्च का विषय,
सहसवान ब्यूरो
सहसवान कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।चोरों ने रात्रि के समय एक घर को फिर निशाना बनाया जिसमें रखें सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए ।पीड़ित का कहना है, कि अपनी लड़की की शादी के लिए रखे थे जेवरात चोरी जैसी घटनाओं को रोकने में नाकाम दिखाई दे रही है, सहसवान कोतवाली पुलिस आएं दिन हो रही चोरियां कभी बाइक चोरी तो कभी पशु चोरी लेकिन सहसवान पुलिस अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है।पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर गड़ी का है।
