पीड़ित फरियादियों के साथ पुलिस करती है अभद्र व्यवहार
जिला अध्यक्ष इंतजार अली के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर मंडल आयुक्त अलीगढ़ को संबोधित ज्ञापन सहसवान एसडीएम को सौफा ज्ञापन
सहसवान ब्यूरो तबरेज़ खान
सहसवान। तहसील मैं भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने कासगंज पुलिस की मनमानी तानाशाही पीड़ितो के साथ अभद्र व्यवहार थाना व चौकिया में व्याप्त भ्रष्टाचार खाकी वर्दी का गलत दुरुपयोग जैसी समस्या को लेकर जिला अध्यक्ष इंतजार अली के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर मंडल आयुक्त अलीगढ़ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सहसवान को सौंपते हुए कहा कि कासगंज पुलिस द्वारा खुली मनमानी की जा रही है पीड़ितों की पुलिस कोई सुनवाई नहीं करती है और समझौते का दबाव बनाती है खुले आम पीड़ितो पर कार्रवाई के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं रूम सिंह पुत्र धर्मपाल थाना सोरों कोतवाली पुलिस द्वारा हवालात में बंद कर गलत तरीके से मारपीट की गई इसके अलावा आए दिन किसानों के साथ पुलिस अभद्र व्यवहार किया जाता है जिस किसी भी दिशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सद्दाम अली, मंडल महासचिव भूरे अहमद, जिला प्रमुख महासचिव म जाहिर अली, जिला प्रभारी सुभान खान, जिला अध्यक्ष प्रशासन डॉ. फहीम अली, तहसील अध्यक्ष शकील मलिक, नजर मोहम्मद, गुलाम मोहम्मद, मनीष, ओमवीर यादव, सादिक अली, रिजवान, शाहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
