माफिया ने काटे हरे भरे पेड़, लकड़ी जब्त ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने लकड़ी जब्त कर प्रधान को सौंप दी

माफिया ने काटे हरे भरे पेड़, लकड़ी जब्त ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने लकड़ी जब्त कर प्रधान को सौंप दी

बदायूं ब्यूरो तबरेज़ खान 

बदायूं लकड़ी माफियाओं ने कटैया केसर गांव में सुखवीर यादव के खेत से चोरी चुपके से हरे भरे शीशम और चंदनिया के पेड़ काट लिए। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने लकड़ी जब्त कर प्रधान को सौंप दी है। अब पुलिस को नहीं है जरा सी भी भनक लकड़ी माफियाओ के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं लकड़ी माफियाओं ने खेत में खड़े हरे भरे चोरी चुपके से काट लिए। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग के अधिकारियों ने लकड़ी जब्त कर प्रधान को सौंप दी है। वन विभाग द्वारा लकड़ी माफियाओं के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव कटैया केसर निवासी सुखवीर यादव के खेत की मेड़ पर लगे शीशम व चंदनिया के पेड़ों को गांव निवासी एक व्यक्ति ने गुपचुप तरीके से लकड़ी माफियाओं को बेच दिए। रात में मौका पाकर लकड़ी माफियाओं ने एक शीशम व तीन चंदनिया के हरे भरे पेड़ काट डाले। ंंवन विभाग के अधिकारी शशांक चौहान मौके पर पहुंचे और पेड़ों की लकड़ी बरामद कर प्रधान की सुपुर्दगी में दे दी। वन विभाग के अधिकारी की ओर से लकड़ी माफिया के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post