फंदे पर लटककर विवाहिता ने की खुदकुशी, हत्या का आरोप

फंदे पर लटककर विवाहिता ने की खुदकुशी, हत्या का आरोप

बदायूं ब्यूरो तबरेज़ खान 

बदायूं:- कादरचौक थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने दहेज की मांग को लेकर खुदकुशी कर ली। मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसे गला दबाकर हत्या की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,कादरचौक थाना क्षेत्र में विवाहिता ने फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत हैंगिंग से होने की पुष्टि हुई है। थाना अलापुर क्षेत्र के गांव उपरैला निवासी अशोक ने अपनी 22 वर्षीय बेटी सुमन की शादी करीब दो साल पहले कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव चौड़ेरा निवासी सुरेश के पुत्र रोहित के साथ की थी। मायका पक्ष ने बताया कि शादी के तीन महीने बाद से ही पति रोहित व अन्य ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में बाइक, सोने की चैन व अंगूठी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति व ससुराल वाले सुमन के साथ मारपीट करते थे। कई बार सुमन ने इसकी शिकायत मायके वालों से की। आरोप लगाया, मायके वालों ने कई बार पंचायत की, मामला नहीं सुलझा।


Post a Comment

Previous Post Next Post