नगर के प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम स्कूल को बदनाम करने की साजिश, पिता ने विद्यालय प्रधानाचार्य तथा पीटीआई शिक्षक के विरुद्ध छात्र के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र, विद्यालय प्रधानाचार्य ने भी थाना पुलिस को पिता पुत्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए दिया प्रार्थना पत्र, सहसवान ब्यूरो

नगर के प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम स्कूल को बदनाम करने की साजिश,

पिता ने विद्यालय प्रधानाचार्य तथा पीटीआई शिक्षक के विरुद्ध छात्र के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र,

विद्यालय प्रधानाचार्य ने भी थाना पुलिस को पिता पुत्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए दिया प्रार्थना पत्र,

सहसवान ब्यूरो 

सहसवान:-बदायूं मेरठ मार्ग पर स्थित इंग्लिश कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य तथा पीटीआई शिक्षक पर कक्षा 11 में पढ़ने वाले एक छात्र के पिता ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंप कर बेवजह पुत्र को पीटने का आरोप लगाते हुए प्रधानाचार्य तथा शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की जबकि विद्यालय प्रधानाचार्य ने छात्र तथा उसके पिता के विरुद्ध कॉलेज में शिक्षकों के साथ मारपीट तथा शिक्षण कार्य में व्यवधान करने के साथ ही जान से मार देने की दी गई धमकी का आरोप लगाते हुए पिता पुत्र के विरुद्ध थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। जबकि प्रधानाचार्य मयंक सक्सेना ने विद्यालय में अध्यनरत छात्र अलीम अहमद के पिता फहीम अहमद निवासी मोहल्ला तहसील द्वारा लगाए गए आरोपी को बे बुनियाद बताया।वही विद्यालय के प्रधानाचार्य मयंक सक्सेना ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की विद्यालय में कक्षा 11 में पढ़ने वाला छात्र अलीम अहमद ने लंच के दौरान समय समाप्ति पर अपनी कक्षा में पहुंचने के लिए कहा जिस पर आरोपी छात्र अलीम अहमद गाली गलौज करते हुए पीटीआई शिक्षक फरहान पर लिपट गया जानकारी मिलने पर मैं तत्काल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचा तो उपरोक्त छात्र अलीम अहमद ने किताबों से भरे बैग से हमला करने का प्रयास किया जिसकी सीसीटीवी फुटेज कमरे में कैद है उन्होंने छात्र के पिता द्वारा छात्र को पीटे जाने के लगाए गए आरोप बे बुनियाद बताएं तथा कहा कि कॉलेज परिसर मैं उसको कोई चोट नहीं लगी है बल्कि एक साजिश के तहत विद्यालय को बदनाम करने के उद्देश्य से चोटे काल्पनिक रूप से बनाई गई हैं।प्रधानाचार्य मयंक सक्सेना पिता पुत्र के विरुद्ध मामले की प्रभारी निरीक्षक से रिपोर्ट दर्ज किए जाने की भी मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post