साप्ताहिक बंदी दिवस की व्यापारी उड़ा रहे हैं धज्जियां श्रमिकों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन एसडीम ने श्रमिकों को ज्ञापन लेकर कार्यवाही का दिया आश्वासन

साप्ताहिक बंदी दिवस की व्यापारी उड़ा रहे हैं धज्जियां श्रमिकों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन

एसडीम ने श्रमिकों को ज्ञापन लेकर कार्यवाही का दिया आश्वासन

सहसवान ब्यूरो 

सहसवान:सहसवान नगर में साप्ताहिक बंदी बेअसर साबित हो रहा है। बंदी के दिन भी आम दिनों की तरह नगर के मुख्य बाजार की अधिकतर दुकानें खुली रहती हैं। दुकान खुलने के कारण व्यापारी श्रमिकों को बुलाकर उनका शोषण करते हैं जिससे श्रमिकों में भारी आक्रोश हैlज्ञात रहे श्रम विभाग ने सहसवान में शुक्रवार का दिन साप्ताहिक बंदी के लिए निर्धारित किया है। श्रम विभाग द्वारा निर्धारित साप्ताहिक बंदी दिवस नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी का आदेश भी दिया परंतु श्रम विभाग के अधिकारियों का आदेश भी बेसर रहा।नगर सहसवान के मुख्य बाजार विल्सन गंज अकबराबाद नसरुल्लागंज मार्ग मीर खुर्शीद अली मार्ग के अलावा पद्म भूषण मुस्ताक अली मार्ग सरसोता मार्ग के अलावा मोहल्ला सैफुल्लाह गंज मार्ग मोहल्ला नवादा में बड़े पैमाने पर दुकानें खुली रहीं। जबकि शुक्रवार को नगर में साप्ताहिक बंदी में दुकानें बंद रहती है। क्षेत्र के श्रमिकों ने साप्ताहिक बंदी दिवस को प्रभावी बनाए जाने की मांग प्रशासन और श्रम विभाग से की है। वहीं साप्ताहिक बंदी बेअसर होने पर श्रमिकों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बंदी में दुकानें खुलने के संबंध में अवगत कराया। श्रमिकों ने दिए गए शिकायती पत्र में कहा है की।अगर बन्दी दिवस में दुकानों पर नही आते हैं तो दुकान स्वामी पगार कट लेते है श्रमिकों ने सामूहिक रूप से उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।ज्ञापन में अर्जुन रिजवान फुरकान फैजान साहिल सोहेल बिलाल राजा हाशिम जुनैद शोएब सहित भारी तादाद में श्रमिक मौजूद थे ।

                                 तबरेज़ खान 

Post a Comment

Previous Post Next Post