बदाय-ूं एसएसपी ऑफिस के सामने पानी पीने आए व्यक्ति को पड़ा हार्ट अटैक आरक्षी सोमबीर सिंह नेCPR देकर बचाई जान, हो रही प्रशंसा पुलिस के सराहनीय कार्य के लोगों में हो रही है प्रशंसा

बदाय-ूं एसएसपी ऑफिस के सामने पानी पीने आए व्यक्ति को पड़ा हार्ट अटैक आरक्षी सोमबीर सिंह नेCPR देकर बचाई जान, हो रही प्रशंसा

पुलिस के सराहनीय कार्य के लोगों में हो रही है प्रशंसा

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

बदायूं -थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत एसएसपी आफिस के सामने नल पर पानी पीने आये व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक होने पर वहां से गुजर रहे आरक्षी 328 सोमवीर सिंह (पी0एन0ओ0 - 155060111) तैनाती गोपनीय कार्यालय क्षेत्राधिकारी नगर, जनपद बदायूँ द्वारा व्यक्ति के पास जाकर बेहोश हुए व्यक्ति को CPR देकर उसकी जान बचायी गयी। व्यक्ति को सही हालत मे परिजनो के सुपुर्द कर उपचार हेतु भेजा गया। आरक्षी द्वारा किये गये इस महान कार्य की व्यक्ति के परिजनो एवं आम जनमानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।           

                                 तबरेज़ खान 

Post a Comment

Previous Post Next Post