थाना जैथरा पुलिस द्वारा अवैध तमंचे से फायर कर हत्या का प्रयत्न करने की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार। निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व खोखा कारतूस बरामद

थाना जैथरा पुलिस द्वारा अवैध तमंचे से फायर कर हत्या का प्रयत्न करने की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार। निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व खोखा कारतूस बरामद

रिपोर्ट सचिन गुप्ता

एटा। घटना दिनांक 01.02.2025 को थाना जैथरा पर वादी करन सिंह उर्फ भोले पुत्र जयपाल सिंह निवासी बांदूपुरा थाना जैथरा एटा ने अभियुक्तगण द्वारा वादी के भाई सूरज अवैध तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर कर घायल कर देने के संबंध में सूचना दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर पर थाना जैथरा पर मुअसं0 30/2025 धारा 352/115(2)/109(1) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।


*गिरफ्तारी* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये प्रभारी निरीक्षक जैथरा को घटना से सम्बन्धित अभियुक्तगणों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । आज दिनांक 02.02.2025 को उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त मौहर पाल उर्फ मौनू पुत्र राम नरेश निवासी ग्राम बांदूपुरा थाना जैथरा जनपद एटा को थाना जैथरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद किया गया है । अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता* 1.मौहर पाल उर्फ मौनू पुत्र राम नरेश निवासी ग्राम बांदूपुरा थाना जैथरा जनपद एटा उम्र 30 वर्ष। 


 *बरामदगी* 1.एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर।


*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*------

1.मु0अ0सं0 324/22 धारा 41/102 सीआरपीसी व 414 भादवि थाना जैथरा एटा।

2.मु0अ0सं0 30/2025 धारा 352/115(2)/109(1) बी0एन0एस0 थाना जैथरा जनपद एटा। 


*गिरफ्तार करने वाली टीम*

1.उ0नि0संदीप कुमार राणा थाना जैथरा जनपद एटा।

2.का0 1001 विपिन भाटी थाना जैथरा जनपद एटा। 

3.का0 1527 मोहित कुमार थाना जैथरा जनपद एटा।

Post a Comment

Previous Post Next Post