अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन.

अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन.

जिला ब्यूरो 

बदायूं जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एडीएम वित्त को ज्ञापन सौंपा, जिसमें अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संशोधनों का विरोध किया गया।जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार सुबह एडीएम वित्त को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि अधिवक्ता न्याय के रथ पर पहिया माना जाता है। उसे ऑफिसर ऑफ दॉ कोर्ट का दर्जा प्राप्त होता है। अधिवक्ता अधिनियम में संसोधन , संविधान के इसी आधार भूत सरंचना पर हमला करने की नियत से लाए गए है। ऐसे समय में जब केंद्रीय विधि मंत्री अधिवक्ताओं के लिए मेडिक्लेम, जीवन बीमा प्रदान करने की घोषणा कर चुके है। जिसके चलते पूरे देश के अधिवक्ता एडवोकेट प्रॉटेक्शन की राह देख रहा था। ​इसका प्रारूप तैयार कर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा छह माह पूर्व सरकार को दिया जा चुका है। लेकिन इन संशोधनों में इस बिंदु का वर्णन न होने पर अधिवक्ताओं में मायूसी छा गई है। इस मौके पर जिला बार अध्यक्ष पवन गुप्ता, महासचिव अरविंद परमार के अलावा सभी पदाधिकारी वह अधिवक्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post