बेटे ने पिता की गोली मारकर की थी हत्या,
बदायूं में दामाद ने दी थी बाइक और हथियार, जमीन और मकान के लिए मारा,
जिला ब्यूरो
बदायूं में किसान की हत्या मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के बेटे ने ही दोस्त की मदद से वारदात को अंजाम दिया था। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए आरोपियों को असलहा और बाइक किसान के दामाद ने दिए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे ने जमीन और मकान के लिए पिता का मर्डर किया था।एसपी देहात केके सरोज ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। एसपी देहात के अनुसार, संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र के खजुरा छपरा गांव निवासी रामपाल सिंह अपनी पत्नी अखलेश के साथ बिल्सी के जरसैनी गांव में खेत पर बने एक पोल्ट्री फार्म रहकर खेती करते थे। आठ मार्च की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का मुकदमा बेटे महावीर उर्फ मुकेश ने बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराया।बेटे ने पिता की गोली मारकर की थी हत्या:
बदायूं में दामाद ने दी थी बाइक और हथियार, जमीन और मकान के लिए मारा
बदायूं19 घंटे पहले पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.
बदायूं में किसान की हत्या मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के बेटे ने ही दोस्त की मदद से वारदात को अंजाम दिया था। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए आरोपियों को असलहा और बाइक किसान के दामाद ने दिए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे ने जमीन और मकान के लिए पिता का मर्डर किया था।एसपी देहात केके सरोज ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। एसपी देहात के अनुसार, संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र के खजुरा छपरा गांव निवासी रामपाल सिंह अपनी पत्नी अखलेश के साथ बिल्सी के जरसैनी गांव में खेत पर बने एक पोल्ट्री फार्म रहकर खेती करते थे। आठ मार्च की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का मुकदमा बेटे महावीर उर्फ मुकेश ने बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराया।इधर, पुलिस ने कई पहलुओं पर जांच की तो कहीं से कोई ऐसा सुराग नहीं मिला, जो यह साबित करे कि वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। इस पर पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद ली तो नए तथ्य सामने आए। इन तथ्यों को एक साथ रखकर जांच की तो सामने आया कि वारदात को महावीर ने अपने दोस्त लालू निवासी गांव कुंवरगांव थाना उसहैत के साथ मिलकर अंजाम दिया था।इसके लिए तमंचा, कारतूस और बाइक रामकिशोर निवासी गांव दुधाई नगला थाना उसहैत ने मुहैया कराए थे। रामकिशोर आरोपी महावीर का बहनोई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ था कि रामपाल को तीन गोलियां लगी थीं। इनमें एक सिर में घुसकर पार हो गई। जबकि दो पेट में अटकी मिली।आरोपी का कबूलनामा भी सामने आया है। जिसमें उसने बताया है कि पिता पर 12 बीघा जमीन थी। छह बीघा वह बेच चुका था। बची छह बीघा जमीन समेत मकान बेचने की तैयारी में था। विरोध किया तो मारपीट को आमादा हो जाता था।इसलिए अपने बहनोई के घर उसहैत में चार महीने से रह रहा था। सभी को बताया था कि दिल्ली में नौकरी कर रहा है। फिर पिता को ठिकाने लगाने की साजिश रची और सुनयोजित ढंग से हत्याकांड को अंजाम दे डाला। ताकि आगे की जमीन या संपत्ति न बिके।
Tabrez khan
