अस्पताल संचालक समेत चार के मुकदमा दर्ज,

अस्पताल संचालक समेत चार के मुकदमा दर्ज,

जिला ब्यूरो 

 बदायूं नगर के राजकीय डिग्री कॉलेज रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए आए वृद्ध का इलाज न करने और स्टाफ द्वारा गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज,नगर के राजकीय डिग्री कॉलेज रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए आए एक वृद्ध का इलाज न करने और स्टाफ द्वारा पीड़ित के साथ गाली-गलौज करने के मामले में बिल्सी कोतवाली पुलिस ने अस्पताल संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला संख्या एक के रहने वाले जगमोहन आर्य पुत्र आशाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 फरवरी को उनके पिता आशाराम को अचानक सांस लेने में परेशानी होने पर वे उन्हें पूर्व परिचित डॉ. प्रसून वार्ष्णेय के नरेंद्र-गायत्री अस्पताल में रात लेकर गए। डॉक्टर को जल्द बुलाने के लिए कहने पर वहां मौजूद कंपाउंडर रिजवान उर्फ राजू ने उनके साथ बदसलूकी। इसके बाद डॉ. प्रसून वार्ष्णेय और डॉ. नरेंद्र वार्ष्णेय ने अपने स्टाफ राजनाथ ने अन्य स्टाफ के साथ मिलकर गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

                             Tabrez khan 

Post a Comment

Previous Post Next Post