परिवार गया शादी में, चोर बंद घर से समेट ले गये नगदी-जेवर,
जिला ब्यूरो
बदायूं- एक परिवार शादी समारोह में गाजियाबाद गया था। लौटने पर उन्हें पता चला कि उनके घर में चोरी हुई है।परिवार रिश्तेदारी में होने वाले शादी समारोह में गाजियाबाद गया था। पीछे से बंद घर में ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर 40 हजार रुपए के साथ स्मार्ट बाच, मोबाइल फोन और चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। शादी से लौटने पर परिवार को घटना का पता चलने पर अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है। उझानी नगर के वाईपास कल्याण चौक के पास कालोनी में रहने वाले विश्नू गुप्ता परिवार के साथ एक मार्च को गाजियाबाद रिश्तेदारी में होने वाले शादी समारोह में घर पर ताला लगाकर गए थे। तीन मार्च की सुबह जब वापस लौटे तो घर खुला देख होश उड गए। अंदर कमरे में गए तो अलमारी का लाकर भी टूटा हुआ था। उसमें रखे 40 हजार रुपये और चांदी का कमरबंद, दो सिक्के, पाजेब के साथ बेड पर रखी स्मार्ट बाच, मोबाइल फोन गायब था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

