कवि नरेंद्र शर्मा को किया गया सम्मानित,
जिला ब्यूरो
सहसवान: साधना टीवी पर सतमोला ग्रुप द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन कवियों की चौपाल कार्यक्रम नोएडा में संपन्न हुआ। इसमें प्रतिभाग करने वाले जिले के शिक्षक नरेंद्र शर्मा को उत्कृष्ट कवि का सम्मान प्रदान किया गया। नरेन्द्र शर्मा सहसवान ब्लाक में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय मानपुर में गणित विज्ञान के शिक्षक के रुप में कार्यरत हैं। साहित्य के क्षेत्र में उनकी गहरी रुचि है। शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम को काव्य रूप में प्रस्तुत करना इनकी विशेष उपलब्धि है। सतमोला ग्रुप ऑफ कंपनी के अध्यक्ष अनिल जैन साधना टीवी के सहयोग से कार्यक्रम का प्रसारण टीवी शो में हुआ। राष्ट्रीय स्तर के लगभग 130 कवि कवित्रियों ने प्रतिभा किया था। निर्णायक मंडल की ओर से उनको उत्कृष्ट कवि के रूप में सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षक संगठनों और शुभचिंतकों द्वारा बधाई दी गई है।
Tabrez khan
