प्राचीन नट बाबा नीलकढ़ महादेव मंदिर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया,
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
सहसवान,अकबराबाद हरत्तपुर रोड प्राचीन नट बाबा नीलकढ़ महादेव मन्दिर सहसवान बदायूं विशाल भंडारा दिनांक 29/06/25 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में साप्ताहिक शिव पुराण कथा के समापन पर मंदिर में यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। क्षेत्र के लोगों ने आहुतियां अर्पित कर सर्व जन कल्याण की कामनाएं की। भंडारे में सैकड़ों आदमी व संत एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगा और उन्होंने शिव भगवान व नट बाबा नीलकंठ महादेव की पूजा-अर्चना की। समापन अवसर पर पुजारी बाबा मुखी दास ने कहा कि भगवान शंकर सृष्टि सृजन कर्ता व इसके संरक्षक हैं। उन्होंने कहा कि नीलकंठ महादेव अनंत है अर्थात जिसका न तो कोई प्रारंभ है न ही कोई मध्य और न ही कोई अंत। सृष्टि के संहारक कर्ता भी भगवान शिव ही हैं। सृष्टि सृजन के लिए वह स्वयं विष धारण कर लेते है तथा दूसरों को अमृत बांट देते है। उन्होंने देव, मानव, असुर सभी के प्रति समान ²ष्टिकोण अपनाकर उनका कल्याण किया है। वे दया निधान तथा अल्प भक्ति में ही प्रसन्न होकर वांछित फल प्रदान करते हैं। पुजारी ने कहा नट बाबा नीलकंठ महादेव जब अपने भक्त पर प्रसन्न होते है तो कृपा बरसाते हैं। भगवान केवल सच्ची श्रद्धा और भक्ति के अधीन है। इस अवसर पर भगत खेलकार भोले, चंद्रपाल शर्मा, चंद्रपाल मौर्य,रामसेवक मौर्य, रवि राणा, शंकर राणा, हरवीर यादव,सुरेश मौर्य,सोमेंद्र मौर्य, राजू मौर्य, राजू पंजाबी,वीरपाल राना,निसोतमा, राजेश मौर्य, समस्त कॉमेडी हरिश्चंद्र मौर्य, भाग लिया,

