सहसवान नगर में सार्वजनिक रूप से चल रहे सट्टे के कारोबार
कारोबार से सैकड़ो परिवार हो गए तबाह, दर्जनों परिवार हो गई बेघर,
पुलिस प्रशासन की मौन स्वीकृति से सट्टा कारोबारी की हो रही है बल्ले बल्ले,
जिला ब्यूरो
सहसवान, बदायूं। सहसवान नगर ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों स्थानों पर पुलिस के संरक्षण में दिनों दिन फल फूल रहे सट्टा कारोबार से सैकड़ो परिवार जहां तबाह हो गए वहीं दर्जनों परिवार अपना घर बार छोड़कर रोजी-रोटी की तलाश में बाहर चले गए परंतु सहसवान नगर में दिनों दिन फल फूल रहे सट्टे के कारोबार को थाना कोतवाली पुलिस रोक लगा पानी में नाकाम साबित हो रही है ऐसा नहीं की पुलिस को सट्टा कारोबार के बारे में जानकारी ना हो परंतु कारोबारी द्वारा प्रत्येक माह की अंतिम तारीख पर लाखों रुपए की भेंट चढ़ा देने से पुलिस सट्टा कारोबारी पर लगाम कसने में नकारा साबित हो रही है। गौरतलब है नगर के मोहल्ला पठान टोला निवासी सट्टा कारोबार के लिए चर्चित एक कारोबारी द्वारा बीते तीन दशक से नगर में बेकोफ होकर सट्टे का कारोबार दर्जन लोगों के सहयोग से कर रहे हैं समाचार पत्र में या सोशल मीडिया में समाचार छपने के बाद थाना कोतवाली महज औपचारिकता के लिए सट्टा किंग से सही एक दो लोगों को लेकर उन्हें फर्जी रूप से सट्टा कारोबार करने मैं बंद करके पुलिस वाही वाही लूट लेती है बताया तो यहां तक जाता है की सट्टा किंग जहां पुलिस को अपने एक दो लोगों को बंद करने के लिए जो लोग उपलब्ध कराए जाते हैं उन लोगों को नकदी बरामद करने के लिए रकम भी उपरोक्त सट्टा किंग द्वारा ही उपलब्ध कराई जाती है।नगर के मोहल्ला पठान टोला मोहल्ला मिर्धा, जहांगीराबाद, अकबराबाद, नसरुल्लागंज, मोहद्दीनपुर, शहबाजपुर चौक बाजार, मोहल्ला कटरा, मोहल्ला सैफुल्लागंज, मोहल्ला गोपालगंज, नयागंज, मोहल्ला चौधरी, मोहल्ला काजी, मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद, मोहल्ला हरना तकिया, के अलावा नगर सीमा क्षेत्र पर स्थित ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली, आनंदीपुर, जाहिदपुर आलमपुर, ग्राम सालिक का नगला, ग्राम मचौना की मढैया, मैं कई दर्जन सट्टा कारोबारी सट्टे का कारोबार कर रहे हैं शाम ढलते ही मेहनत मजदूरी करके अपने घर पहुंचे सट्टे के शौकीन लोग अपनी मेहनत की कमाई घर वालों से छिपाकर₹1 के ₹10 करने के चक्कर में सट्टा पर प्रत्येक दिन अपनी गाड़ी कमाई लगाकर खुद तो बर्बाद हुई रहे हैं परंतु सट्टा किंग को दिन पर दिन लखपति से करोड़पति बनाने का कार्य कर रहे हैं। बताया जाता है कि सट्टा किंग कारोबार करने के नाम पर थाना कोतवाली पुलिस एवं उसके आला अफसर को प्रत्येक माह की आखिरी तारीख पर लाखों रुपए का भुगतान करके अगले महा कारोबार करने के लिए क्लीन चिट ले लेते हैं पुलिस द्वारा आगामी माह के सट्टा कारोबार करने के लिए दी गई क्लीन चिट के सहारे फिर सट्टा किंग थाना पुलिस के संरक्षण में नगर की भोली भाली अशिक्षित जनता को बर्बाद करने के लिए अपने सैकड़ो गुर्गों के साथ कारोबार करने में लिप्त हो जाता है। इस बाबत नगर में चल रहे सट्टा कारोबार के बाबत प्रभारी निरीक्षक से मोबाइल पर पक्ष जानने का प्रयास किया गया परंतु संपर्क नहीं हो सका।
