सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गांधीजी शास्त्री जी की जयंती मनाई गई

सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गांधीजी शास्त्री जी की जयंती मनाई गई

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

बदायूँ सहसवान नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से बनाई गई व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रशांत त्यागी ने राष्ट्रीध्वज फहराया और महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए इस मौके पर डॉक्टर प्रशांत त्यागी ने कहा कि गांधी जी कहते थे कि मेरा जीवन ही मेरा संदेश है और शास्त्री जी कहते थे कि जिसके जीवन में सत्य निष्ठा व नैतिकता नहीं है वह जीवन जीने लायक नहीं है डॉक्टर सैयद अशफाक अली ने कहा कि सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं है सत्य के पथ पर चलाना जीवन का लक्ष्य होना चाहिए इस मौके पर डॉक्टर मोहम्मद आकिल, डॉक्टर आमिर अली, संजीव पचोरी, शोएब खान, सलीम अहमद, सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ मौजूद रहाl

                               तबरेज़ खान 

Post a Comment

Previous Post Next Post