शराब की ओवरइटिंग के चलते हुई मारपीट, पुलिस मामले में पीड़ित पर फैसला का दबाब बना रही है।
पुलिस शराब माफियाओं के दबाब में काम कर रही है।जनपद भर में ओवर रेटिंग शराब का सिलसिला जारी है
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
बदायूं। अलापुर में शराब की दुकान पर बियर खरीदने गया युवक के साथ शराब सेलमन द्वारा बियर देने से इनकार किया जब युवक ने कारण पूछा तो सेल्समेन द्वारा कहा गया आज ओवर रेट शराब बिक रही है ओवर रेट शराब लेनी हो तो बता जिसका विरोध करने पर युवक के साथ सेल्समेन व उसके साथियों द्वारा गाली गलौज कर मारपीट की गई पीड़ित रोहित श्रीवास्तव पुत्र संतोष श्रीवास्तव निवासी वार्ड नंबर 3 थाना अलापुर बदायूं ने थाना अलापुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मुख्य सड़क पर शराब की दुकान पर गया और वहां मौजूद सेल्समेन वीरू राही हवाल राही एक बीयर की बोतल मांगी जिस पर इन लोगों ने बोतल देने से मना कर दिया और कहने वालों की आज ओवर रेट शराब बेची जा रही है और ओवर रेट लेने वालों को ही शराबी दी जा रही है प्रार्थी वहां से अपने दोस्त की दुकान पर पहुंच और वहां से प्रार्थी द्वारा शराब मैनेजर को फोन लगाया और ओवर रेट शराब बेचने की बात कही जिस पर मैनेजर द्वारा प्रार्थी के साथ गंदी गंदी गालियां दी और फोन काट दिया कुछ देर बाद शराब सैलमेन वीरू राही,कुनाल राही , घरेंद्र रिही, राज राही , अरविंद राही, डंडे और लाठी लेकर दुकान पर आ गए और प्रार्थी के साथ गली कॉलेज करने लगे प्रार्थी ने जब गलियों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इन लोगों से मुझे बचाया जाते समय जान से मारने की धमकी देते गए जिसके संबंध में पीड़ित द्वारा थाना पुलिस को तहरीर दी गई है बताया जाता है कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस भी शराब माफिया के खिलाफ करवाई करने से बचती नजर आ रही है और पीड़ित पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है बता दे बदायूं जिले मे ओवर रेटिंग शराब का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शराब माफियाओं द्वारा बाइकों से घूम कर भी शराब बेची जा रही है पुलिस का इस ओर ध्यान नहीं है मारपीट का पूरा मामला सीसी टीवी कैमरे में हुआ कैद ।

