पुलिस पर परिजनों ने बीच रास्ते में से युवक को कार में डालकर ले जाने का लगाया,
आरोप उप जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र।
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
सहसबान-आज रविवार को परिजनों ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आपको बता दें। तारीफ पुत्र इब्लेहसन भीकमपुर निवासी के परिजनों का आरोप है, कि 2 दिन पहले कुछ आपसी विवाद हो गया था जिसको लेकर चौकी पुलिस पहुंच कर इब्लेहसन हसन को अपने साथ ले आई जिसको चौकी से कोतवाली भेज दिया गया वहां पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए उसका 151 में चालान कर दिया 151 में न्यायालय से जमानत होते ही युवक अपने घर वापस जा रहा था तभी कोतवाली से कुछ पुलिसकर्मी उसके लिए रास्ते से बाग के पास से पकड़ कर अपनी कर में डालकर साथ ले गाएं जिसको लेकर परिजनों ने कोतवाली में पहुंचकर युवक के बारे में मालूमात किया तो कोई भी पुलिसकर्मी इस बात को बताने को तैयार नहीं था कि आखिर युवक कहां गया जिसको लेकर परिजनों को चिंता सताने लगी है,परिजनों ने सुबह उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर युवक की तलाशी की मांग की है।

