भीषण कोहरा और सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गलन भरी- अलाव का सारा बने लोग
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
बदायूं। बदायूं में भीषण कोहरे और सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गलन भरी सर्दी के चलते हर कोई परेशान है और अलाव का सहारा ले रहा है। स्कूली बच्चे भी भीषण सर्दी और कोहरे में ठिठुरते होते हुए स्कूल गएप् हैं। शुक्रवार की सुबह भीषण कोहरा और गलन भरी सर्दी के बीच हुई। सुबह का अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा है। सुबह से कोहरा छाया हुआ है और आसमान में बादल घेरा डाले हुए हैं। जिसकी वजह से सूर्य नहीं निकल सके। भीषण सर्दी का सामना लोग कर रहे हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी परेशान है।

