ठंड व गलन का प्रकोप बढ़ने पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने रैन बसेरे व अलाव का निरीक्षण किया।
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
सहसवान,बदायूं। ठंड व गलन प्रकोप बढ़ने पर मंगलवार देर शाम को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने रैन बसेरे और विभिन्न स्थानों पर अलावों का निरीक्षण किया। उन्होंने पालिका कर्मचारियों को निर्देशित किया के सभी जगह व्यवस्थाएं पूरी रखें। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने मंगलवार देर शाम नगर के रैन बसेरे के निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर उन्होंने अलाव भी देखें। जहां लोग अलाव तापते मिले। उनसे बात भी की गई। श्री राजेश कुमार ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ठंड में गरीबों को किसी तरह की दिक्कतें न हों। नगर पालिका द्वारा संचालित अस्थाई रैन बसेरे का अधिशासी अधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरे में रजिस्टर देखा। वहां मौजूद व्यवस्थापक व कर्मचारियों से बातचीत की। ठंड में कोई व्यक्ति खुले में रात न गुजारे इस पर विशेष ध्यान देने को निर्देशित किया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सर्दी के इस मौसम में किसी भी निराश्रित को असुविधा न हो इसके लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। वहीं अलाव नगर के सभी प्रमुख चौराहों, बस स्टाफ शाहबाजपुर व अकबराबाद चौराहा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से जलाए जा रहे हैं। इस दौरान अलाव एवं रैन बसेरा प्रभारी अब्दुल फरीद खान व जमशेद अली उपस्थित रहे।

