विद्युत उपकेंद्र सहसवान (नगर टाउन) पर तैनात संविदा कर्मी सुनील कुमार यादव सेवा से बर्खास्त, सेवादाई संस्था द्वारा संविदा कर्मी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप में संस्था ने लिया निर्णय, पूर्व में भी कार्यदाई संस्था एक संविदा कर्मी को कर चुकी है बर्खास्त,


विद्युत उपकेंद्र सहसवान (नगर टाउन) पर तैनात संविदा कर्मी सुनील कुमार यादव सेवा से बर्खास्त,

सेवादाई संस्था द्वारा संविदा कर्मी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप में संस्था ने लिया निर्णय,

पूर्व में भी कार्यदाई संस्था एक संविदा कर्मी को कर चुकी है बर्खास्त, 
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

सहसवान, बदायूं। विद्युत उपकेंद्र सहसवान नगर टाउन पर कार्यदाई संस्था ऑल सर्विस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सुनील कुमार यादव पुत्र रमेश कुमार को कई वर्ष पूर्व आईडी 12156 में कुशल संविदा कर्मी पद पर तैनात किया था जो उप केंद्र नगर टाउन पर कार्य कर रहा था। बताया जाता है की कुशल संविदा कर्मी सुनील कुमार यादव पर कई लोगों द्वारा मी बदलने विद्युत बिल में हेरा फेरी के अलावा कनेक्शन के नाम पर जमकर की गई धुन भाई की शिकायत कार्यदाई संस्था से की गई जिसकी जांच होने पर उपरोक्त कार्यदाई संस्था ने कुशल संविदा कर्मी सुनील कुमार यादव आई डी नंबर 12156 को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से ब्लैक लिस्ट घोषित करते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया। लोगों का आरोप है कि उपरोक्त संविदा कर्मी सुनील कुमार द्वारा नगर क्षेत्र में विद्युत बिल के पुराने लाखों रुपए के बकायदारो के यहां नए मीटर लगाए जाने के अलावा बड़े पैमाने पर विद्युत बिलों में हेरा फेरी करने तथा विद्युत कनेक्शन के नाम पर जमकर लूट किए जाने की बारीकी से जांच की जाए तो अनेक मामले खुल सकते हैं। बताया जाता है विद्युत उप संस्थान सहसवान नगर में कुशल संविदा कर्मी सुनील कुमार यादव का एक साथी भी है जो भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्ण रूप से लिपट है परंतु विभाग द्वारा उसे क्लीन चिट दिए जाने का मामला लोगों के दिल से निकल नहीं पा रहा है। बहरहाल दूसरे आरोपी को विभाग द्वारा क्लीन चिट दिए जाने की चर्चा नगर में प्रत्येक विद्युत उपभोक्ता की जुबान पर हो रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post