उझानी कोतवाली के दरोगा की हार्ट अटैक से अचानक मौत।

उझानी कोतवाली के दरोगा की हार्ट अटैक से अचानक मौत।

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

उझानी,बदायूं। कोतवाली के दरोगा की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर हार्ट अटैक पड़ने के दौरान कप सीपीआर दिया गया मगर सीपीआर भी दारोगा की जान नहीं बचा सका। इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुँचे।जनपद संभल की कोतवाली चंदौसी के भगवती बिहार कॉलोनी के रहने वाले 56 वर्षीय कुंवर पाल सिंह पुत्र स्वर्गीय राय सिंह उझानी कोतवाली में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। वह एक किशोरी की मौत होने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराने बदायूं पोस्टमार्टम हाउस पर आए थे। अचानक उन्हें 11:30 बजे के आसपास पोस्टमार्टम हाउस पर हार्ट अटैक पड़ गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने कुंवर पाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ सिटी सहित इंस्पेक्टर कोतवाली सदर, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, इंस्पेक्टर उझानी जिला अस्पताल पहुंच गए और उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post