विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू का तहसील कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन प्रदर्शन
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
सहसवान,बदायूं। तहसील में लेखपालों की खुली मनमानी से किसान वर्ग परेशान है जिसको लेकर भाकियू के जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंखधार के नेतृत्व में जोरदार धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को 8 सूत्रीय ज्ञापन सोंपा धरना प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंखधार ने कहां की तहसील सहसवान के अंतर्गत ग्राम सभा के सचिवालयों पर सचिन राजस्व लेखपाल ग्राम सभा से संबंधित कर्मचारी सप्ताह में एक बार सचिवालय पर उपस्थित हो जिस दिन उपस्थित हूं उसे दिन सचिवालय पर अपनी उपस्थिति अंकित करें तहसील में लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने के वीडियो वायरल हो रहे हैं उनके विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए आंगनबाड़ी बच्चों का पोषाहार डकार रही है और मार्केट में बेचा जा रहा है पोषाहार वितरण नहीं हो रहा है सरकारी क्रय केंद्रों पर खुली मनमानी चल रही है प्रभारी द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है और बदायूं सहित अन्य स्थानों का बाजरा धान खरीदा जा रहा है तहसील प्रशासन द्वारा किसानों के अंश खराब कर दिए गए हैं उसमें सुधार करना तहसील प्रशासन का काम है प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की फाइलें तहसील और नगर पालिका में धूल चाट रही है जिससे गरीब पात्र व्यक्ति परेशान है आवास योजना में जमकर सुविधा शुल्क लिया जा रहा है फाइलों को जिला मुख्यालय अभी तक नहीं भेजा गया दहगवां ब्लॉक में सचिवों द्वारा खुली मनमानी की जा रही है जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं जिससे लोग परेशान हो रहे हैं इसके अलावा लेखपालों द्वारा खुली मनमानी की जा रही है जिससे आम जनता सहित किसान वर्ग परेशान है जिस को किसी भी दिशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा समय अनुसार उपरोक्त समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा इस मौके पर जिला सचिव रन सिंह उर्फ पप्पू यादव, जिला उपाध्यक्ष फहीम खान, जिला प्रवक्ता शाहिद अली, ब्लॉक अध्यक्ष हसरत अली, नगर अध्यक्ष शाहरुख खान, मसर्रत अली आदि सैकड़ो तादाद में किसान वर्ग मौजूद रहा।

