भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत ने श्री गोपाल मंदिर में एक शोक सभा की
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
सहसवान, बदायूं। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत नगर सहसवान द्वारा स्थान श्री गोपाल मंदिर मोहल्ला अकबराबाद पर एक शोक सभा संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता पंडित धर्मदेव तिवारी राष्ट्रीय संगठन ने की जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.सचिन शर्मा के पिताजी गिरीश चंद्र शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया एवं भगवान परशुराम जी से से प्रार्थना कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। इसी मौके पर विशाल दीक्षित सनी मिश्रा, अमित शर्मा, महेंद्र पंडित सार्थक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

