55 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर संविदा कर्मचारी की सेवा समाप्त।

55 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर संविदा कर्मचारी की सेवा समाप्त।

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

सहसवान, बदायूं। विद्युत वितरण खंड उझानी के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सहसवान टाउन में तैनात एक संविदा कर्मचारी की सेवाएं 55 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद समाप्त कर दी गई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑल सर्विसेज ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से संविदा पर कार्यरत मुबारक अली पुत्र शराफत अली को कंपनी द्वारा औपचारिक रूप से सूचित किया गया है कि उनकी आयु 55 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, जिसके चलते उनकी सेवाएं समाप्त की जा रही हैं।कंपनी की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। निगम के पत्र संख्या 89, दिनांक 01 फरवरी 2025 के अनुसार, संविदा कर्मचारियों की 55 वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपरांत उनसे कार्य नहीं लिया जाना है।इसी आदेश के अनुपालन में संबंधित कर्मचारी की सेवाएं दिनांक 03 फरवरी 2026 से समाप्त कर दी गई हैं। इस संबंध में कर्मचारी को लिखित सूचना प्रेषित कर दी गई है।कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई शासन एवं निगम के निर्देशों के अनुसार की गई है।




Post a Comment

Previous Post Next Post