अकीदत के साथ अदा की जुमा अलविदा की नमाज देश की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की गई,
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
सहसवान,बदायूं। शुक्रवार को नगर एवं देहात क्षेत्र में अलग-अलग मुस्लिमों ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की किसी भी नमाजी को कोई दिक्कत ना हो मस्जिदों में खास इंतजाम किए गए थे । नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने पालिका कर्मचारियों को पहले से ही सख्त निर्देश दे दिए गए हैं कि रमजान के चलते हर जुमे को मस्जिदों के बाहर चुना डलवा कर सफाई व्यवस्था का बेहतर इंतजाम किया जाए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया जगह-जगह तथा संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया lमुसलमानों के सबसे पवित्र माह रमजान के अलविदा जुमे के मौके पर मस्जिदों में इंतजामिया कमेटी ने खास इंतजाम किए। सभी लोग नए वस्त्र पहनकर नमाज अदा करने के लिए जाते हैं।रमजान उल मुबारक के आखिरी जुमा को अलविदा कहा जाता है। जुम्मा अलविदा की नमाज अदा करने के लिए नगर एवं देहात क्षेत्र में भारी तादाद में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की तथा दुआएं मांगते ए अल्लाह हमारी नमाजे और रोजों को कुबूल फरमाए और हमारे मुल्क में अमन चैन कायम रहे एक दूसरे में मोहब्बत व खुलूश पैदा कर दे lमोहल्ला काजी जामा मस्जिद कोर्ट के पैसे इमाम नईम अब्दुल्ला ने जुमा अलविदा की नमाज अदा कराई मोहल्ला शहबाजपुर जामा मस्जिद में जुमा अलविदा की नमाज पेशे इमाम कारी खलीक उर रहमान ने अदा काराई इसके अलावा नगर व देहात में भी अकीदत के साथ नमाज अदा गई lपुलिस व प्रशासन ने अलविदा की नमाज सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

