सहसवान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत के बंधन में बंधे 113 जो।ड़े

सहसवान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत के बंधन में बंधे 113 जोड़े।

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूं:-सहसवान  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पन्नालाल नगरपालिका इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव, बीडीओ ज्योति शर्मा की उपस्थिति में 113 जोडों का विवाह संपन्न कराया गया। इसके बाद विवाह सम्पन्न कराने आए अतिथियों ने विवाहित जोड़ों पर फूल बरसाते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।नगर के संभ्रांत लोगों ने भी नवविवाहित जोडों को उपहार प्रदान किए। कार्यक्रम में सहसवान ग्रामीण क्षेत्र से 65 नगर पालिका क्षेत्र सहसवान से 16 और दहगवां ब्लाक क्षेत्र के 30 व नगर पंचायत दहगवां से दो जोडे परिणय सूत्र मे बंधे। इस दौरान  सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम विजय कुमार मिश्र, ब्लॉक प्रमुख दहगवां सुभाष चंद्र गुप्ता, बीडीओ दहगवां सुरेश चंद्र, कोतवाल विशाल प्रताप सिंह, सौरभ माहेश्वरी, पीयूष माहेश्वरी, आदर्श सक्सेना, सचिन माहेश्वरी, सुभाष गौड़, अवढर शर्मा, अनुज महेश्वरी,समेत तहसील, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post