तहसील कार्यालय में एक पखबाडे से खराब पडा है जनरेटर दैनिक कार्यों में व्यवधान।

तहसील कार्यालय में एक पखबाडे से खराब पडा है जनरेटर दैनिक कार्यों में व्यवधान।

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूं:-सहसवान तहसील कार्यालय में बीते 8 दिन से जनरेटर व्यवस्था खराब होने के कारण किसानों को एकल खिड़की से इंतखाब न मिलने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसी के साथ ही न्यायालय कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।ज्ञात रहे सहसवान तहसील कार्यालय में विधुत आपूर्ति व्यवस्था ठप हो जाने के कारण विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रखने के लिए 25 किलो वाट का शासन द्वारा जनरेटर उपलब्ध कराया गया जनरेटर में 17 मार्च को आई तकनीकी खराबी के कारण जनरेटर व्यवस्था ठप्प पड़ी है।तहसील कार्यालय में इंतखाब लेने आए किसान चंद्रपाल फरीद राकेश मुकर्रम नन्हे वीरेंद्र जगदीश ने जानकारी देते हुए बताया कि हम इंतखाब लेने के लिए 17 मार्च से निरंतर चक्कर काट रहे हैं एकल खिड़की से इंतखाब नहीं मिल पा रहे उन्होंने बताया कि जब भी हम इंतखाब लेने पहुंचते हैं तो हमें जनरेटर की तकनीक का हवाला देकर बेरिंग कर दिया जाता है।बताया जाता है विधुत कर्मचारियों की हड़ताल के समय में भी तहसील कार्यालय की विद्युत व्यवस्था जनरेटर होने के बावजूद भी ठप्प पड़ी रही विद्युत आपूर्ति ठप हो जानी तथा जनरेटर व्यवस्था ठप हो जाने के कारण उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तहसील मजिस्ट्रेट कार्यालय के अलावा लोकवाणी केंद्र का भी दैनिक कार्य प्रभावित हो रहा है और आम जनमानस को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस बाबत तहसीलदार शर्मानन्द से मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो सका।

Post a Comment

Previous Post Next Post