प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी फांसी के फंदे पर झूला, हुई मौत।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूँ:-कुंवर गांव मामला कुंवर गांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां एक युवक का काफी लम्बे समय से पड़ोसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों चोरी छिपे मिला करते थे लड़का शराब पीने का आदी था जिसका प्रेमिका विरोध करती थी।बताते हैं कि चार दिन पहले दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था जहां लड़की ने कीटनाशक दवा खा ली लड़की के परिवार वाले चोरी छिपे गांव में एक झोलाछाप से इलाज कराते रहे। सेहत में सुधार न होने पर सैफई निजी अस्पताल ले गए वहां भी सुधार न होने पर जब परिजनों ने युवती को बरेली निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवती ने इलाज के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर दम तोड़ दिया।उधर प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी ने पहले शराब पी और घर जाकर कमरे में फांसी के फंदे पर लटक गया युवक के परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।युवती का शव घर पहुंचने के बाद परिवार वाले युवती के शव को गंगा घाट अंतिम संस्कार के लिए ले गए हैं एक ही गांव में आत्महत्या की दो खबरों से चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दोनों घटनाओं की जानकारी से इन्कार किया है।