ईको कार व बाइक में हुई आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल।

ईको कार व बाइक में हुई आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल।

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान

बदायूँ:-वजीरगंज : बदायूँ मुरादाबाद एमएफ हाईवे मार्ग पर सडक हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नदवारी के पास ईको कार व बाइक सवार में आमने सामने जोरदार टक्कर होने से बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया गनीमत रही कि कोई बडा हादसा नहीं हुआ।बाइक सवार युवक कस्बा सैदपुर निवासी यूनिस कुरैशी अपनी बाइक से वजीरगंज की तरफ से सैदपुर जा रहे थे। चन्दौसी की ओर से आ रही ईको कार और बाइक में टक्कर होने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। वजीरगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय घटना से कुछ ही दूरी पर थे और मौके पर पहुंच गये। 

इंस्पेक्टर ने आनन-फानन में प्राइवेट एंबुलेंस को बुलाकर घायल युवक को अस्पताल को भेजा और इको कार चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।ईको कार सवार कस्बा वजीरगंज स्थित स्व.लाला बंसीधर के पुष्प अतिथि के अवसर पर कीर्तन कमेटी कीर्तन करने वजीरगंज जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद रोहित वंशीधर घटना स्थल पर पहुँचे सभी कीर्तन कमेटी मंडल को निजी कार से वजीरगंज पहुंचाया। कीर्तन कमेटी मंडल के लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई है। जिन्हें अस्पताल के लिए भेजा गया। ईको कार एक्सीडेंट के बाद अनियंत्रित होकर कार पेड़ों से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार कीर्तन कमेटी मंडल बाल बाल बचे।

Post a Comment

Previous Post Next Post