शासन द्धारा दुर्गा सप्तशती पाठ के आयोजन कराने का महत्व नारी शक्ति को बढ़ावा देना मुख्य अतिथि:- उपजिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र।
उपजिलाधिकारी ने कहा श्री दुर्गा सप्तशती पाठ के आयोजन के महत्व से नारी शक्ति को बढ़ावा देना है। और जिस स्थान पर दुर्गा सप्तशती का पाठ होता है वह स्थान निरोगी रहता है।
आगंतुकों का मंदिर प्रबंधक ने तिलक एवं पटका पहनाकर किया भव्य स्वागत, रामायण पाठ के समापन के उपरांत भव्य भंडारे में उमड़े भक्तजन।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूँ:-सहसवान शासन के निर्देश के क्रम में नगर सहसवान मे मोहल्ला सैफुल्लागंज के प्रमुख श्री मंदिर धौलागढ़ देवी ट्रस्ट रजिस्टर्ड में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा सप्तशती पाठ हवन अखंड रामायण पाठ कार्यक्रमों के उपरांत शुक्रवार को अखंड रामायण पाठ के समापन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह तहसीलदार शर्मानंद के अलावा तहसील स्तर के पहुंचे कई अधिकारियों वरिष्ठ भाजपा नेताओं का रोली चावल से तिलक करते हुए पटका पहनाकर मंदिर प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने भव्य स्वागत किया तत्पश्चात आगंतुकों ने भंडारे में भोजन करने के उपरांत प्रसाद ग्रहण कियाIइस वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार द्धारा देवी माताओं के प्रमुख मंदिरों में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शासन की ओर से दुर्गा सप्तशती का पाठ हवन अखंड रामायण पाठ के अलावा भव्य भंडारे का आयोजन करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सहसवान तहसील के नगर पंचायत देहगवा तथा नगर पंचायत सहसवान के मोहल्ला सैफुल्लागंज स्थित श्री मंदिर धोलागढ़ देवी ट्रस्ट रजिस्टर्ड स्थानीय प्रशासन द्धारा कार्यक्रमों का आयोजन कराने के लिए चिन्हित किया गया थाIश्री मंदिर धौलागढ़ देवी ट्रस्ट मैं चेत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रत्येक दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया तथा हवन किया गया तत्पश्चात रामनवमी के दिन मंदिर में अखंड रामायण पाठ 24 घंटे के लिए कराया गया तथा शुक्रवार को अखंड रामायण पाठ समापन से पूर्व पंडित दुर्गेश शास्त्री द्धारा पूजा अर्चना की गई तथा पाठ का समापन कराएगा तत्पश्चात मंदिर परिसर में भव्य हवन का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर प्रबंधक राजेंद्र शर्मा रामू बाबाजी सुधीर कुमार माहेश्वरी अशोक कुमार सैनी उर्फ राजू बिट्टू माहेश्वरी धीरू महेश्वरी ने दुर्वेश शास्त्री द्धारा पूजा अर्चना की गई तथा पाठ का समापन कराया गया।
तत्पश्चात मंदिर परिसर में भव्य हवन का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर प्रबंधक राजेंद्र शर्मा रामू बाबाजी सुधीर कुमार माहेश्वरी अशोक कुमार सैनी उर्फ राजू बिट्टू महेश्वरी धीरू महेश्वरी ने दुर्वेश शास्त्री द्धारा कराए जा रहे हवन में पूर्ण आहुति दी इसके उपरांत भक्तजनों ने भी बड़े पैमाने पर हवन में आहुति गोले नारियल चढ़ाकर माता के दरबार में पूजा अर्चना की तथा मत्था टेका वही कार्यक्रमों के समापन के उपरांत भव्य भंडारे में पहुंचे उपजिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह तहसीलदार सर्वनानंद अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक जगबीर सिंह आरएसएस नगर प्रमुख गोपाल जी भारतीय जनता पार्टी विधानसभा अध्यक्ष अब धर शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी पूर्व विधानसभा संयोजक सुभाष गौड़ वरिष्ठ लिपिक संजीव सक्सेना वरिष्ठ व्यवसाई सुबोध कुमार उर्फ पप्पू भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ महेश्वरी नगर महासचिव सचिन शर्मा सहित सैकड़ों की तादाद में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी का कमेटी की ओर से रोली चंदन से सुधीर कुमार माहेश्वरी ने तिलक किया तथा प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया तत्पश्चात भंडारे में भोज कियाIकार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे उप जिलाधिकारी विजय कुमार मिश्रा ने कहा की मंदिर में जो भी कार्यक्रम हुए उस कार्यक्रमों की जितनी सराहना की जाए कम है। प्रदेश सरकार द्धारा शासन के निर्देश पर चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय प्रशासन द्धारा नवरात्रि में कार्यक्रम कराए गए भविष्य में भी स्थानीय प्रशासन द्धारा मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन होता रहेगा उप जिलाधिकारी ने मंदिर प्रबंधक राजेंद्र शर्मा उनकी कमेटी द्धारा कार्यक्रमों में किए गए सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा कीI मंदिर में अपरांह से प्रारंभ हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा जिसमें सैकड़ों की तादाद में भक्तजनों ने भंडारे का प्रसाद चखाIअंत में मंदिर प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट कियाI

