बदायूँ में बाइक से उतरी महिला का मोबाइल छीनकर भागा उचक्का, लोगो ने पकड़कर पीटा।

बदायूँ में बाइक से उतरी महिला का मोबाइल छीनकर भागा उचक्का, लोगो ने पकड़कर पीटा।

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूँ:-जिला अस्पताल पर बाइक से उतरी महिला के हाथ से एक उचक्के ने मोबाइल छीन कर भागने लगा। वहीं मौजूद लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद हिदायत देकर आरोपी को छोड़ दिया गया। महिला मोबाइल लेकर गंतव्य को रवाना हो गयी। थाना कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल गेट पर एक महिला पति के साथ पहुंची थी। जैसे ही वह गेट पर बाइक से उतरी कि एक उचक्के ने हाथ में लगे मोबाइल को छीन कर भागने लगा। वहां मौजूद लोगों ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया। भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी। वह गिड़गिड़ाने लगा। लोगों ने हिदायत देकर उसको छोड़ दिया। वहीं महिला का मोबाइल उसे दिया गया। मोबाइल लेकर वह बाइक से घर चली गयी। आधा घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post