योगी जी एक नजर इधर भी अधिकारी व दलाल लूट रहे गरीबों का हक नहीं मिल पा रहा गरीबों को प्रधानमंत्री आवास।

योगी जी एक नजर इधर भी अधिकारी व दलाल लूट रहे गरीबों का हक नहीं मिल पा रहा गरीबों को  प्रधानमंत्री आवास। 

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूं:- सहसवान प्रधानमंत्री आवास के नाम पर हो रही जमकर लूट कसूट अधिकारी व दलालों के बीच चल रहा बंदरबांट का खेल गरीबों तक नहीं पहुंच रहा।उनका हक गरीबों के हक पर मार रहे दलाल डाका एक और योगी  सरकार हर सरकारी योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने के लिए प्रयास करती है।लेकिन कुछ अधिकारी व दलाल लोग गरीबों के हक को निगल जाते हैं ऐसी ही मामला एक सहसवान के मोहल्ला जहांगीराबाद का है जहां पर एक गरीब महिला ने अपने ही वार्ड के मेंबर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।जिसमें गरीब महिला ने वार्ड मेंबर दीपक पर आवास योजनाओं के नाम पर ₹15000 रुपए लेने का आरोप लगाया है।  गरीब महिला ने बताया है।

कि कुछ दिन पहले वार्ड  मेंबर दीपक उसके घर पर आया और उस गरीब महिला से आवास योजनाओं के नाम पर ₹12000 ले आए और कहा कि मैं आपका आवास बनवा दूंगा महिला ने बताया कि ₹3000 कागज बनवाने के नाम पर ले गया काफी दिन बीत जाने के बाद भी नहीं अभी तक कोई आवास नहीं बना है और ना ही पैसे वापस दिए हैं।जब मैं पैसे मांगने के लिए उसके घर पर गई तब उसने मुझसे अपशब्द कहे और पैसे देने से इंकार कर दिया।महिला ने आज एसडीएम को प्रार्थना पत्र लिखकर शिकायत की है अब देखना यह है कि वार्ड मेंबर दीपक पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post