महिला विंग चिकित्साधिकारी ने मातृत्व लाभ के बाद कार्यभार किया ग्रहण-


महिला विंग चिकित्साधिकारी ने मातृत्व लाभ के बाद कार्यभार किया ग्रहण-

महिला विंग की स्टाफ नर्सों के साथ की बैठक दिए दिशा निर्देश-

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूं:-सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा बच्चा केंद्र पर लगभग 6 महा पूर्व आगरा जनपद से स्थानांतरित होकर आए महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ मीनाक्षी सिंह ने सीएचसी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया तथा चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में महिला चिकित्सक बिंग में कार्य कर रही स्टाफ नर्सों के साथ बैठक कर उन्हें सुरक्षित प्रसव व हाई रिस्क वाले प्रसव के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा दिशा निर्देश दिए।ज्ञात रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में आगरा से स्थानांतरित होकर आई महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ मीनाक्षी सिंह लगभग 6 माह पूर्व सहसवान सीएससी में ज्वाइन करने के उपरांत मैटरनिटी लीव पर चली गई थी।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी की अध्यक्षता में महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ मीनाक्षी सिंह ने जच्चा बच्चा केंद्र में प्रसव कार्य कर रही स्टाफ नर्स को पीपीएच तथा एचआरपी प्रसव के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सुरक्षित प्रसव के बारे में कुछ टिप्स दिए।गौरतलब है सीएससी सहसवान में महिला बिंग जच्चा बच्चा केंद्र पर महिला चिकित्सक ना होने के कारण स्वास्थ्य परीक्षण कराने के वास्ते चिकित्सालय पर आई महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।नगर एवं देहात क्षेत्र की जनता ने सीएससी सहसवान पर एक महिला चिकित्सा अधिकारी तैनात कराए जाने के लिए एक लंबे समय से मांग की जा रही थी जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने सहसवान नगर क्षेत्र एवं ग्रामीण आंचल की जनता की मांग पर वर्ष 2023 सितंबर माह में महिला चिकित्सा अधिकारी के रूप में डॉ मीनाक्षी सिंह की तैनाती कर दी।बैठक में एक्सरा टेक्नीशियन केबी चतुर्वेदी एन एम ए अशफाक हुसैन गुलशन स्टाफ नर्स राधा आकांक्षा सहित महिला विंग के कई स्टाफ कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post