एडीजी बोले- महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस गंभीर, साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता जरूरी।


एडीजी बोले- महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस गंभीर, साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता जरूरी।

उझानी में साइबर सुरक्षा जगरूकता एवं मिशन शक्ति पर सोमवार को गोष्ठी हुई। इसमें एडीजी जोन पीसी मीना ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है।

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान

बदायूं:- साइबर सुरक्षा जागरूकता और मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार दोपहर उझानी स्थित एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक जोन (एडीजी) पीसी मीना ने महिला सुरक्षा को लेकर सामूहिक जिम्मेदारी का बोध कराया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई हो रही है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. राकेश सिंह, डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के साथ हरी झंडी दिखाकर महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटी रैली को रवाना किया।एडीजी जोन पीसी मीना ने कहा कि महिलाओं को अपराध से बचने के लिए पुलिस की सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए। उन्होंने पुलिस समेत अन्य विभागों में महिलाओं की भागीदारी की तारीफ की। कहा कि महिलाएं हर स्तर पर आगे बढ़ रही हैं, फिर भी साइबर क्राइम से बचने के लिए अभी जागरूकता की आवश्यकता है।

महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं:-आईजी डॉ. राकेश सिंह

ने महिला सशक्तीकरण का पाठ पढ़ाया। कहा कि महिलाओं को किसी भी स्तर पर डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आगे बढ़ने की ठान ली जाए तो कोई बाधा नहीं बन सकता। डीएम मनोज कुमार ने महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने साइबर अपराध की रोकथाम की दिशा में महिलाओं को भी सजग रहने की सलाह दी। कहा कि किसी के बहकावे में आने की बजाय वह महत्वपूर्ण बातों को अपने परिवार के साथ साझा जरूर करें।इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों की स्कूटी रैली को झंडी दिखाई गई। रैली में शामिल पुलिस कर्मियों ने मुख्य बाजार में लोगों को जागरूक किया। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल और प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने पुलिस अफसरों को सम्मानित किया। इस दौरान एसडीएम एसपी वर्मा, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ शक्ति सिंह, आलोक मिश्रा, पवन कुमार, चंद्रपाल सिंह, हरपाल सिंह बालियान, विशाल प्रताप सिंह, शिवेंद्र भदौरिया और मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे।महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ दिया पुरस्कार:- एडीजी पीसी मीना और आईजी डॉ. राकेश कुमार ने कानून व्यवस्था का पालन कराने से लेकर मीडिया सेल, सर्विलांस, पीआरवी और थानों में तैनात महिला पुलिस कर्मियों के योगदान की तारीफ की। अफसरों ने निरीक्षक मोना सिंह, रेनू सिंह, पायल आदि समेत 25 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट की। साइबर सेल के केदार सिंह को भी पुरस्कार मिला।सांस्कृतिक प्रस्तुत करने वाले एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों समेत मेधावी और उनके अभिभावकों को भी पुरस्कृत किया गया। अफसरों ने पौधरोपण किया। एडीजी और आईजी को उनके चित्र बनाकर सौंपने पर छात्र कार्तिक को भी पुरस्कृत किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post