सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूं :-बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया। इस मौके पर सीएचसी के सभी कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेकर देश को टीबी रोग से मुक्त करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ ने 25 टीबी रोगियों को गोद लिया और पौष्टिक आहार वितरित किया। केन्द्र प्रभारी डा0 पवन कुमार ने टीबी रोग के लक्षण, बचाव व उपचार के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर डा0 नागेन्द्र, डा0 प्रेमपाल, डा0 शोयेब, डा0 सुविधा माहेश्वरी, डा0 अनु, डा0 शिवानी, कौशल शर्मा, धीरेन्द्र मिश्रा, रामा मिश्रा, ब्रजेश, लखन, राजवीर, जमाल अख्तर, जावेद, कमाल अख्तर आदि स्टाफ मौजूद रहा।
