नगर पालिका के सभागार में चार ठेकों की नीलामी नायबतहसीलदार की अध्यक्षता में हुई।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूँ;-बिसौली नगरपालिका के सभागार में चार ठेकों की नीलामी का आयोजन हुआ। नायब तहसीलदार विनीता रानी की अध्यक्षता में आयोजित नीलामी कार्यक्रम में शनिवार व बुधबाजार के ठेकों की नीलामी हुई। जबकि होर्डिंग्स तथा पार्किंग व पड़ाव शुल्क की नीलामी नहीं हो पाई। इस दौरान शनिवार बाजार का ठेका तीन लाख ग्यारह हजार में आशीष के नाम हुआ। वहीं बुधबाजार का ठेका तीन लाख बीस हजार में नसरूद्दीन के नाम हुआ। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार, राजीव कुमार, जितेन्द्र, विनीत वार्ष्णेय, मोनू महाजन, आशुतोष पाठक, मनोज, अदीम आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
