विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष में सामुदायिक/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व अटल बिहारी वाजपेई सभागार में एक गोष्ठी एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूं:- विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष में जनपद के हर सामुदायिक/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व अटल बिहारी वाजपेई सभागार बदायूं में एक गोष्ठी एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया गोष्ठी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च को इसलिए मनाते हैं क्योंकि 24 मार्च को टी बी के बैक्टीरिया की खोज की थी विश्व क्षय रोग दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में टी बी की बीमारी के लक्षणों जांच ,इलाज व बचाव के बारे में जन जागरूकता फैलाना है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विनेश कुमार ने जनपद में टी बी के कार्यक्रम की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि हर टी बी के मरीज को अपने परिवार के हर सदस्य की टी बी की बीमारी की स्क्रीनिंग करानी चाहिए हर टी बी के मरीज को खांसते,छींकते समय नाक ब मुंह से सूती कपड़ा लगाना चाहिए जिला पंचायत अध्यक्ष पति पूर्व एम एल सी जितेंद्र यादव ने बताया कि हर दिन हम लोगों को विश्व क्षय रोग दिवस की तरह ही कार्य करना चाहिए जिससे समाज से टी बी की बीमारी का खात्मा हो सके माननीय नगर विधायक ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय का सपना है।कि भारत 2025 तक हर हाल में टी बी मुक्त भारत बने इसलिए हम सबको मिलकर इस भयानक टी बी की बीमारी को खत्म करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करना है गोष्ठी में पोषण हेतु डॉक्टर सत्यपाल सिंह द्वारा 50 टी बी के मरीजों को गोद लिया गया एवं पूरे जनपद में लगभग 300 टी बी के मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली उपलब्ध कराई गई माननीय नगर विधायक द्वारा टी बी के मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराई गई एवं टी बी कार्यक्रम में अच्छा सहयोग करने वाले निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि टी बी के मरीजों को ₹500 प्रति माह मिलने वाली धनराशि समय से उनके खातों में भेजी जाए।ऐसे क्षेत्र चिन्हित कर वहां गोष्टी की जाएं जहां टी बी के अधिक मरीज मिल रहे हो गोष्ठी का संचालन बृजेश राठौर द्वारा किया गया।बैठक में आसिफ रजा संदीप राजपूत सूरजपाल यादव सुदेश सक्सेना विमल पाठक उमाशंकर अशफाक अनिल सक्सेना अनुज सैनी आदि उपस्थित रहे।
