कस्बा बिनावर में रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा: पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, सजीव झांकियां रही आकर्षण का केंद्र।

कस्बा बिनावर में रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा: पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, सजीव झांकियां रही आकर्षण का केंद्र।

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान

बदायूँ:-बिनावर कस्बा बिनावर में रामनवमी के अवसर पर कस्बा वासियों के द्वारा आज भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। रामनवमी के शुभ अवसर पर सभी भक्तों ने धूमधाम के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए और भगवान के जमकर जयकारे लगाए। इसी क्रम में माननीय सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी ने कस्बा बिनावर पहुंचकर सुंदर सुंदर झांकियां देखकर प्रशंसा की।शोभायात्रा के दौरान भक्तगण द्वारा भगवान के स्वरूप की अनेकों झांकियां सजाई गई जिसमें भगवान राम दरबार, दुर्गा जी का दरबार, भगवान भोलेनाथ और राधा कृष्ण की झांकी भी निकाली गई इसी क्रम में सभी भक्तों ने धूमधाम के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए और भगवान के जमकर जयकारे लगाए। इस दौरान कस्बा के जीतू साहू, शिवम साहू, विमल ठाकुर, रंजीत ठाकुर, राजेश साहू, लालू साहू, लव कुमार साहू, मोहित गुप्ता, गोपाल गुप्ता, दीपक भाई, राजीव सागर, सनी ठाकुर सहित आदि लोगों ने भक्तजनों के लिए पंडाल लगाकर जल – पान ग्रहण कराया।

     पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का किया स्वागत

इस दौरान शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा कस्बे में स्थित शिवजी के मंदिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई निकाली गई। इस दौरान भक्तों के द्वारा बैंड बाजे की धुन पर जमकर नृत्य किया गया और आतिशबाजी भी की गई। वही भक्तों द्वारा लागाए गये जय श्री राम के जयकारों से बिनावर कस्बा गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में कस्बे के सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, तो वही शोभायात्रा को लेकर बच्चों में भी बड़ा उत्साह देखा गया।

बिनावर पुलिस की ओर से सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

कस्बा में शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए। जिससे रामनवमी पर शांतिपूर्वक तरीके से शोभा यात्रा का समापन हो।इस मौके पर बिनावर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर, उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, हेड मुहर्रिर मनोज कुमार, कांस्टेबल मोहित स्वामी सहित आदि महिला कांस्टेबल मौजूद रही।शोभायात्रा में प्रमुख रूप से सनी ठाकुर, सुनील चौहान, ठाकुर सतीश सिंह, आदेश शर्मा, यादराम मौर्य, कमलेश गुप्ता, अन्ना ठाकुर, गोपाल गुप्ता, जीतू साहू, विमल ठाकुर, गोपाल सिंह, निखिल चौहान, सुधीर सिंह, पिंटू, सत्य बाबू साहू, धीरज साहू आदि का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post